महत्वपूर्ण सूचनाएं

उन्नाव पब्लिक इंटर कॉलेज की स्थापना 1993 में हुई थी। इसे प्राथमिक की मान्यता 1994 में, जूनियर की 2001 में, हाईस्कूल की 2001 में और इंटरमीडिएट की 2011 में मिली।

कॉलेज का भवन 2 बीघा भूमि पर स्थित है। इसमें 24 हवादार कमरे हैं। खेल का मैदान, विज्ञान प्रयोगशाला, और कम्प्यूटर प्रयोगशाला उपलब्ध हैं। छोटे बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास उपलब्ध हैं। एनसीसी प्रशिक्षण, मार्शल आर्ट प्रशिक्षण और संगीत प्रशिक्षण इच्छुक छात्रों के लिए उपलब्ध हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिता, और पौध रोपण कार्यक्रमों को समय-समय पर विभिन्न सरकारी/ गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से आयोजित किया जाता है।

15 अगस्त, 26 जनवरी और 2 अक्तूबर को हर साल नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। बच्चे अध्यापक दिवस को 5 सितंबर को मनाते हैं।